गहलोत से मिले कर्मचारियों के 24 प्रतिनिधिमंडल, जताया आभार
13-Aug-2023 10:23 PM 3054
जयपुर, 13 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से विभिन्न विभागों के राजकीय कर्मचारियों के 24 प्रतिनिधिमंडलों ने रविवार को यहां मुलाकात की। श्री गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर मिले इन प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने जीवन का महत्वपूर्ण भाग राजकीय सेवा में समर्पित करने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा देना राज्य सरकार का कर्तव्य है। उनका भविष्य शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड्स की अनिश्चितताओं के अधीन नहीं रखा जा सकता हैै। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना के लागू होने से कर्मचारियों में अपने भविष्य के प्रति सुरक्षा की भावना आई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^