गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर दूध तलाई गुरुद्वारा मे दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
06-Jan-2025 12:00 AM 583

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निशान साहिब सेवा में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा ठेका और गुरु अरदास में सम्मिलित हुए। गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर सिख समाज ने मुख्यमंत्री का आभार माना। इस अवसर पर सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान और अभिनंदन किया गया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^