गेहूँ खरीदी में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
22-Feb-2024 12:00 AM 751

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी माहों में प्रदेश में लगभग 100 लाख मेट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जाना है, जिससे लगभग 11 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इसके लिये भारतीय खाद्य निगम, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा मार्कफेड से समन्वय कर उपार्जन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय खाद्य निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (वैस्ट जोन) श्री दलजीत सिंह तथा महाप्रबंधक श्री विशेष गढ़पाले से समत्व भवन में सौजन्य भेंट के दौरान यह बात कही।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^