मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हार्टफुलनेस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड श्री कमलेश दाजी का किया अभिवादन
22-Feb-2024 12:00 AM 740

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष तथा हार्टफुलनैस के वैश्विक आध्यात्मिक गाइड श्री कमलेश दाजी का शाल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर निवास कार्यालय में अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध गीतकार श्री समीर अंजान का भी अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जारी आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों और उनके विस्तार की भावी योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए सीखने की प्रोन्नत विधाओं और जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रदेश में वृक्षारोपण विस्तार की संभावनाओं के संबंध में श्री दाजी से चर्चा की। संस्था से प्रशिक्षित बालिका कल्याणी ने अर्जित दक्षताओं का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर हार्टफुलनैस संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^