घोसी उपचुनाव: सुधाकर सिंह नवें दौर की मतगणना के बाद भी दारा सिंह से आगे
08-Sep-2023 12:50 PM 5022
मऊ, 08 सितम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की आज हो रही मतगणना के प्रथम चक्र से बढ़त बनाये हुए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह का जोरदार प्रदर्शन नवें दौर तक भी बादस्तूर जारी है और वह अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर लगातार बढ़त बनाये हुए है। नवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के दारा सिंह चौहान को जहां 24675 मत प्राप्त हुए, वहीं सपा के सुधाकर सिंह 34017 मत प्राप्त किए। इस प्रकार नौ चरण की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी 9342 वोट से आगे चल रहे हैं। विशेष बात यह की प्रथम चरण से मतगणना में पिछड़े भाजपा नेता किसी भी चरण में सपा उम्मीदवार को पछाड़ नहीं पायें हैं और इसी कारण लगातार सुधाकर सिंह के मतों का अंतर बढ़ता जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^