घोसी विधानसभा उपचुनाव मतगणना शुरू, भाजपा के दारा चौहान 178 वोट से पिछड़े
08-Sep-2023 11:59 AM 6263
मऊ, 08 सितम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के घोसी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद मिले प्रथम चरण के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दारा चौहान 178 मतों से पीछे चल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 3203 मत प्राप्त हुए। वहीं समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह को 3381 मत प्राप्त हुए। इस तरह से सपा प्रत्याशी 178 मत से आगे चल रही है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद व्यवस्था है। वहीं दोनों पार्टियों के समर्थकों द्वारा तमाम कयासबाजी की जा रही है। मतगणना शुरू होने के पूर्व समय से सपा प्रत्याशी सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंच गए। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^