घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर
16-Sep-2023 02:31 PM 4230
श्रीनगर, 16 सितंबर (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया वहीं दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये जबकि एक अन्य घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर रात नियंत्रण रेखा के पास उरी के अग्रिम इलाके में घुसपैठ की संदिग्ध गतिविधियां नजर आने के बाद सुरक्षाबलों ने घुसपैठियों को चुनौती दी। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जबकि एक अन्य घायल हो गया। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि घायल आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है या फिर वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भागने में सफल रहा। इससे पहले कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने शुक्रवार देर रात कहा कि सभी फंसे हुए दो-तीन आतंकवादियों को बख्शा नहीं जायेगा। गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना के दो अधिकारियों और एक पुलिस अधिकारी की हत्या के पीछे शामिल दो से तीन लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^