गिफ्ट निफ्टी में कल हुआ 15.25 अरब डॉलर का रिकार्ड कारोबार
27-Sep-2023 07:14 PM 8540
नयी दिल्ली 27 सितंबर (संवाददाता) भारतीय इक्विटी बाजार की विकास की कहानी के लिए एक नए बेंचमार्क के रूप में उभरे गिफ्ट निफ्टी ने एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है और व्यापारिक गतिविधियों के मामले में एक नयी उपलब्धि हासिल की है। गिफ्ट निफ्टी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 26 सितंबर, 2023 को गिफ्ट निफ्टी 15.25 अरब डॉलर (1,26,930 करोड़ रुपए के बराबर) के टर्नओवर के साथ 3,86,350 कॉन्ट्रैक्ट्स की एक दिन की ट्रेडिंग गतिविधि के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। गिफ्ट निफ्टी ने एक महीने में अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया जब टर्नओवर 29 अगस्त, 2023 को 12.98 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^