फुजीफिल्म ने लांच किया सिक्स-ए3 मल्टीफंक्शन प्रिंटर
27-Sep-2023 07:17 PM 8041
नयी दिल्ली 27 सितंबर (संवाददाता) बिजनेस सॉल्युशन कंपनी फुजीफिल्म इंडिया ने भारत में पहली बार ए3 मल्टीफंक्शन प्रिंटर एपियोस सीरीज पेश करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि इन प्रिंटरों को फुजीफिल्म बिजनेस इनोवेशन कॉरपोरेशन ने तैयार किया है। इनकी बिक्री 27 सितंबर से शुरू होगी। फुजीफिल्म इंडिया ए3 कलर मल्टीफंक्शन प्रिंटर और एपियोस सी3060 / सी2560 / सी2060 और ए3 मोनोक्रोम मल्टीफंक्शन प्रिंटर एपियोस 3560 / 3060 /2560 की बिक्री करेगी। इन्हें पेश करने का उद्देश्य ऑफिस वर्क के क्षेत्र में बढ़ती मांग पूरा करने के अलावा, उत्पादकता और विश्वसनीयता के मामले में हमेशा की तरह खरा उतरना भी है। इन प्रिंटरों से न सिर्फ बेमिसाल उपयोगिता हासिल होगी, बल्कि ज्यादा सुरक्षा और तेज एवं आसान संचालन भी सुनिश्चित होगा। इससे भारत में यूजरों की सफलता में मदद मिलेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^