गुरजीत कौर और हरमनप्रीत सिंह ने जीता सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी का पुरस्कार
06-Oct-2021 07:16 PM 1535
लुसाने, 06 अक्टूबर (AGENCY) टोक्यो ओलंपिक 2020 के बाद भारतीय पुरुष तथा महिला हॉकी खिलाड़ियों ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते न केवल भारतीय हॉकी खिलाड़ियों, बल्कि दोनों टीमों के कोचों ने विभिन्न श्रेणियों में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के वार्षिक हॉकी स्टार पुरस्कार जीते हैं। भारतीय महिला टीम की डिफेंडर गुरजीत कौर ने महिला श्रेणी और भारतीय पुरुष टीम के कप्तान एवं डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने पुरुष श्रेणी में ‘एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता है। इसके अलावा सविता और पीआर श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, शर्मिला देवी और विवेक प्रसाद को राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर और महिला टीम के कोच सोजर्ड मारिजने और पुरुष टीम के कोच ग्राहम रीड को सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार मिला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^