हार के लिये ईवीएम को कोसना विपक्ष की पुरानी आदत: पाठक
05-Dec-2023 10:55 PM 4958
बांदा 5 दिसंबर (संवाददाता) तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर संतोष व्यक्त करते हुये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष सदैव चुनाव में मिली हार का बहाना ढूंढता है और बाद में सदैव ईवीएम मशीन पर दोषारोपण करता है। श्री पाठक ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के निजी सचिव ओमप्रकाश सिंह के पैतृक गांव निवाइच में रामचरितमानस अखंड पाठ में शिरकत करने के बाद कहा कि कांग्रेस की पुरानी आदत है कि हार की ठीकरा ईवीएम पर थोपे। कांग्रेस जब हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव जीती तो ईवीएम अच्छी थी और भाजपा राजस्थान ,छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश में जीती तो ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^