पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज के साथ किया था भेदभाव: निषाद
05-Dec-2023 10:58 PM 4914
बरेली 05 दिसम्बर (संवाददाता) निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मंगलवार को कहा कि पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज के साथ भेदभाव किया था। डॉ. निषाद ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मत्स्य विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को सीधे तौर पर मिल रहा है। मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश के मछुआरों के विकास के लिए 39 हजार करोड रुपए आवंटित किए हैं जबकि इसके विपरीत पूर्व केंद्र सरकारों ने 67 वर्ष में सिर्फ तीन हजार करोड़ रुपए ही आवंटित किए थे। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के मछुआ समाज के विकास के लिए कटिबद्ध हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^