यूपी कांग्रेस शुरु करेगी परिवर्तन यात्रा
05-Dec-2023 11:00 PM 4742
लखनऊ, 05 दिसंबर (संवाददाता) लोकसभा चुनाव की तैयारियों के परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस जल्द ही ‘परिवर्तन यात्रा’ का आयोजन करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया “ पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की आज पहली बैठक में हमने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने का एजेंडा तैयार किया है जिसके जरिये हम प्रदेश के सभी जिलों में पांव-पांव गांव-गांव और शहरों में डगर-डगर नगर-नगर पैदल यात्रा कर प्रदेश की जनता को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत करायेंगे। इस यात्रा में जिलों के पदाधिकारी के साथ सभी कांग्रेसी शामिल होंगे। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के सीतापुर के नैमिषारणय धाम में सम्पन्न होगी। यात्रा के शुरू होने और समापन की तारीखों का खुलासा जल्द कर दिया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^