हॉकी टीमों के कप्तानों ने पैरालम्पिक टीम को दी अपनी शुभकामनाएं
23-Aug-2021 09:54 PM 1709
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (AGENCY) भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी और पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने 24 अगस्त से पांच सितम्बर तक होने वाले टोक्यो पैरालम्पिक में हिस्सा लेने जा रही भारतीय टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। रानी ने भारतीय दाल को अपने सन्देश में कहा ,'अब समय टोक्यो पैरालम्पिक शुरू होने का है और मैं भारतीय हॉकी की तरफ से हर उस एथलीट को अपनी शुभकामनाएं देना चाहती हूं जो इन खेलों में हिस्सा लेने जा रहे हैं। ये एथलीट किसी असली हीरो से काम नहीं हैं जिनके पास हमारे देश के बड़ी संख्या में लोगों को प्रेरित करने की ताकत है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस टीम का हर सदस्य अपनी क्षमता के अनुरूप अपना प्रदर्शन करे और उसके लिए टोक्यो पैरालम्पिक का अनुभव यादगार बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^