बाल हैं इतने लंबे, घने कि कीड़े बना लेते हैं घर
15-Oct-2021 10:17 AM 1534
नई दिल्ली । कुछ लोगों को अपने बाल बड़े करने का काफी शौक होता है लेकिन कई बार ये मुसीबत भी बन जाते हैं। अपने इन्हीं बालों को लेकर आजकल रूस की एलेना चर्चा में हैं। उन्होंने अपने बालों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं। उन्हें अपने बालों को मैनेज करने में हफ्ते भर में 16 घंटे का समय लगता है, इतनी देर में वो अपनी 51 इंच लंबी जुल्फों को संवारती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ये है कि उनके घने बालों में कीड़े अपना घर बना लेते हैं। इसके बाद उन्हें निकालने में काफी दिक्कत होती है। एलेना को लोग रियल लाइफ में रैपुन्जल कहते हैं। उन्होंने अपने लंबे बालों की वजह से होने वाली परेशानी लोगों के साथ शेयर की हैं। जो वायरल हो रही हैं। एलेना ने आखिरी बार 1999 में अपने बाल काटे थे, तब उनकी उम्र 13 साल थी। Hair..///..hair-is-so-long-thick-that-insects-make-it-home-323281
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^