विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
हम राजधर्म का पालन सही से कर रहे हैं या नहीं यह देखना संतो का काम:सिंह
Zuber Ansari
India
25-Dec-2023 06:27 PM
8347
हरिद्वार 26 दिसंबर (संवाददाता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि हम राजधर्म का पालन सही तरीके से कर रहे हैं या नहीं इसपर संतों को निगरानी रखनी चाहिए। श्री सिंह उत्तराखंड के हरिद्वार में हरिहर आश्रम में आयोजित दिव्य अध्यात्म महोत्सव के दूसरे दिन लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के साथ पहुंचे। धर्मसभा में बोलते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्राचीनकाल में राजा के ऊपर केवल एक सत्ता धर्म सत्ता थी। संत ही राजा को अधिकार देते थे की प्रजा के हित में कार्य करे। राजा सही काम कर रहा है या नहीं यह देखना धर्म संतों का था। उन्होंने कहा,“आज के समय में भी हम अपने राजधर्म का सही से पालन का रहे है या नहीं यह देखना भी संतों का ही काम है। राजनीतिक और सांस्कृतिक ऑडिटर का काम संत करते थे। सन्यास अहम से वयम की यात्रा है।” उन्होंने कहा कि आज सीमाओं की सुरक्षा से परे सांस्कृतिक रक्षा का है। मिलिट्री पावर देश की सीमा की रक्षा करती है जबकि संस्कृति की रक्षा का जिम्मा आज भी संतो के हाथो में है। इसलिए राजसत्ता के लोगों पर संतों का आशीर्वाद बना रहना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि मंदिर, मस्जिद और गुरद्वारे में जाकर पूजा करना ही अध्यात्म नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के उत्थान व देश की अस्मिता में सन्यास का महत्व काफी महत्वपूर्ण होता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के सन्यासी घर बार छोड़कर विरक्त रहते हैं और मोह माया से दूर रहते हैं परंतु जब भी हमारी संस्कृति पर हमला हुआ तथा अंग्रेजों ने भारत की संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया तो संतो ने उसका प्रतिरोध किया। उन्होंने कहा कि राज सत्ता और राजा का जो राजधर्म निभाने का कर्तव्य है उसे पर भी अंकुश लगाने का काम हमेशा संतों ने किया है और यह उनका कोई स्वार्थ नहीं है केवल संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए उसका संवर्धन करने के लिए संतों ने हमेशा अपनी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर श्री ओम बिरला ने भी समारोह को संबोधित किया।...////...
«
महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार : माहरा
राज्य
»
रियासी में सड़क दुर्घटना, दो की मौत, 12 घायल
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
ham-raajadharam-ka-paalan-sahee-se-kar-rahe-hain-ya-naheen-yah-dekhana-samto-ka-kaamasinha
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/ham-raajadharam-ka-paalan-sahee-se-kar-rahe-hain-ya-naheen-yah-dekhana-samto-ka-kaamasinha
PAGETOP:
ERROR: