महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार : माहरा
25-Dec-2023 06:37 PM 4529
देहरादून, 25 दिसंबर (संवाददाता) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सोमवार को एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट और अंकिता भण्डारी हत्याकांड में साक्ष्य और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। श्री माहरा ने देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड ने सभी हिमालय राज्यों को महिला अपराध के क्षेत्र में पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में प्रति वर्ष लगभग 905 महिलाओं से दुष्कर्म व 778 का अपहरण हुआ है। अगर देश की बात करें तो देशभर में अपहरण व महिला अपराध में उत्तराखंड छठे पायदान पर है। उन्होंने रिपोर्ट के आधार पर कहा कि नौ पहाडी राज्यों में उत्तराखंड दुष्कर्म के मामलों में पहले स्थान पर है। उन्होंने उत्तरकाशी में चार अनुसूचित जाति की नाबालिग बच्चियों के साथ हुए बलात्कार का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी घोषणा के बावजूद आज तक उन महिलाओं को मुआवजा तक नहीं मिला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^