हमारा लक्ष्य किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों का उत्थान-भजनलाल
10-Feb-2025 12:30 AM 10983
कोटा, 09 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि श्री धरणीधर भगवान के उपासक धाकड़ समाज के युवा अब केवल कृषि कार्यों तक सीमित नहीं हैं बल्कि उद्यमिता के जरिए उद्योग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं, जो कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। श्री शर्मा रविवार को कोटा के दशहरा मैदान में श्री धाकड़ महासभा द्वारा आयोजित 32वें राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धाकड़ समाज देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाला समाज है, इस समाज का इतिहास परिश्रम, सेवा और अनुशासन का प्रतीक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^