हमारे तीर्थ, धार्मिक आस्था के साथ देश को एक सूत्र में पिरोए रखने का हैं माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
14-Aug-2025 12:00 AM 402

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। तीर्थ मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। हमारे तीर्थ, धार्मिक आस्था के साथ देश को एक सूत्र में पिरोए रखने का माध्यम भी हैं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैनी से बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी का पुण्य अर्जित करने प्रस्थान कर रहे तीर्थ यात्री बधाई के पात्र हैं। उन्हें गंगा स्नान और भगवान विश्वनाथ के दर्शन के साथ संत रविदास और कबीर दास की जन्मस्थली के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के धाम को जो शोभा प्रदान की, उस पर हम सभी को गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत बुधवार को उज्जैन से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या ले जाने वाली ट्रेन को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली झंडी दिखाई। उन्होंने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उपस्थित उज्जैन और आगर-मालवा के तीर्थयात्रियों को संबोधित भी किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^