हरियाणा की 11 जेलों में लगेंगे आईओसी पेट्रोल पम्प
13-Sep-2023 08:39 PM 6338
चंडीगढ़, 13 सितम्बर (संवाददाता) हरियाणा सरकार ने कुरूक्षेत्र जिला जेल में भारतीय तेल निगम (आईओसी) पेट्रोल पम्प स्थापित करने की पायलट परियोजना के सफल होने के बाद राज्य की 11 जेलों में ऐसे पेट्रोल पम्प लगाने करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि इन रिटेल आउटलेट को लगाने का मुख्य उद्देश्य कैदियों के सामाजिक पुनर्वास में सहायता प्रदान करना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह, फरीदाबाद, भिवानी, सिरसा, हिसार-1, जींद, नारनौल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत और अम्बाला की जेलों में आईओसी पम्प लगाने की मंजूरी प्रदान की है। इससे पहले राज्य सरकार ने आईओसी के सहयोग से जेल फिलिंग स्टेशन कुरूक्षेत्र में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है और यह अन्य राज्यों के लिए भी एक आदर्श मॉडल बन गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^