हरियाणा को प्रदूषण मुक्त बनाने की बजाय खट्टर कर रहे हैं सियासत: नील गर्ग
04-Nov-2023 07:17 PM 6798
चंडीगढ़, 04 नवंबर (संवाददाता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता नील गर्ग ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के ताजा आंकड़ों के माध्यम से हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश के सबसे प्रदूषित 52 जिलों में हरियाणा के 20 जिले शामिल हैं। श्री गर्ग ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने राज्य को प्रदूषण मुक्त करने की बजाय सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सियासत करने के बजाय हरियाणा में प्रदूषण नियंत्रण करने पर ध्यान देना चाहिये। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली न जलाने के लिये कारगर कदम उठाये हैं, जिसके कारण पंजाब में पराली जलाने की संख्या में काफी कमी आयी है। मान सरकार ने पराली संभालने और पराली से बायोफ्यूल बनाने के लिए मशीनों का इंतजाम किया और लोगों को लगातार पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^