हिमाचल: भाजपा ने जनता से झूठे वादे करने के लिए सुक्खू सरकार की आलोचना की
15-Dec-2023 09:25 AM 8203
कांगड़ा 14 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राज्य के लोगों से झूठे वादे करने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की आलोचना की और कहा कि 18 दिसंबर को धर्मशाला में एक विरोध रैली निकाली जाएगी। रैली में लोगों को सुक्खू सरकार की 'जनविरोधी' नीतियों से अवगत कराया जाएगा, जिसने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने दावा किया कि राज्य के लोग कांग्रेस सरकार की 'झूठी गारंटी' से तंग आ चुके हैं और पूरे राज्य में वर्तमान शासन के खिलाफ बहुत गुस्सा है। श्री परमार ने कहा कि 18 दिसंबर की रैली को हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल संबोधित करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^