स्टालिन ने मछुआरों, नौकाओं की रिहाई के लिए जयशंकर को पत्र लिखा
15-Dec-2023 09:15 AM 1666
चेन्नई, 15 दिसंबर (संवाददाता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विदेश मंत्री डॉ. एस.जयशंकर को पत्र लिखकर श्रीलंका की नौसेना द्वारा पकड़े गए 45 मछुआरों और उनकी 138 नौकाओं की तत्काल रिहाई की मांग की है। श्री स्टालिन ने डॉ. जयशंकर को लिखे एक अर्ध-आधिकारिक पत्र में 45 मछुआरों और 138 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को रिहा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, 'मैं 13 दिसंबर, 2023 को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा छह भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने की एक और घटना के बारे में गहरी पीड़ा के साथ यह पत्र लिख रहा हूं।' एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। श्रीलंका की नौसेना ने पुदुकोट्टई जिले के जेगथापट्टिनम मछली पकड़ने वाले बंदरगाह के छह मछुआरों, जो एक मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव में मछली पकड़ने के लिए निकले थे, को उनकी नाव के साथ पकड़ लिया। उन्होंने कहा, 'श्रीलंकाई नौसेना हमारे मछुआरों के पारंपरिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है और उनकी लगातार गिरफ्तारियों ने मछुआरों की आजीविका को खतरे में डाल दिया है और मछली पकड़ने वाले गांवों में भय और दहशत पैदा कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^