हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश-हिमपात के आसार
21-Dec-2024 08:00 PM 8581
शिमला, 21 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 व 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 23-24 व 27 दिसंबर को बारिश-हिमपात का पूर्वानुमान है। वहीं 25 व 26 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर आगामी चार दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। उधर, 24 और 25 दिसंबर को सुबह और शाम के समय भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को भी इन क्षेत्रों में कोहरा के चलते लोगों को परेशानी हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^