हिमाचल के राज्यपाल ने विंध्यवासिनी के दर पर टेका माथा
24-Aug-2023 07:36 PM 1514
मिर्जापुर,24 अगस्त (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को अपनी कुल देवी,विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर पूजन किए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राज्यपाल के आगमन की सूचना पर यहां उनके दर्शन पूजन की तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थी।सभी धार्मिक अनुष्ठान स्थानीय पुरोहित पंडो की टीम द्वारा पूरे विधि-विधान से कराया गया। देवी के चरणों में शीश नवा कर आशीर्वाद मांगा। राज्यपाल ने मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में बन रहे कोरिडोर का निरीक्षण भी किया ‌इसे विकास एवं श्रद्धालुओं की दृष्टि से मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इससे दर्शनार्थियो की संख्या में भारी बढोत्तरी होगी। यह वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के तर्ज पर बन रहा है। जैसे वाराणसी में आज गुणात्मक परिवर्तन हुआ है। वैसा ही मां विंध्यवासिनी के धाम में होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^