हिमाचल में शानदार जीत हासिल करेगी कांग्रेस:प्रतिभा
10-Apr-2024 09:39 PM 3924
शिमला, 10 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के साथ-साथ छह सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी। श्रीमती सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आपदा के समय न तो आपदा प्रभावित लोगों की मदद की और न ही राज्य सरकार के साथ राहत कार्याे में कोई सहयोग दिया। भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद को भी रुकवाया। केंद्र सरकार ने जितना भी पैसा प्रदेश को आपदा के दौरान जारी किया, वह देश के हर राज्य को हर साल ऐसी आपदाओं से निपटने को जारी किया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^