कांग्रेस सरकार चाहती ही नहीं की हिमकेयर योजना चलेःभाजपा
10-Apr-2024 09:37 PM 2247
शिमला, 10 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य की सबसे बड़ी स्वास्थ्य लाभ योजना हिमकेयर को सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। यह सरकार की साफ मंशा दिखाती है की यह पूर्व सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजना को बंद करना चाहती है। भाजपा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजीव सहजल ने यह आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना के तहत प्रदेश में 278 अस्पताल पंजीकृत हैं। मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के तहत पिछले तीन साल में 4.85 लाख लोगों से ज्यादा का इलाज किया गया है, हिमकेयर योजना में 78,365 नए कार्ड भी बनें थे। इस योजना को सरकार द्वारा अंतर्ध्वंस करने कर प्रयास किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^