हिमाचल में वाद्य यंत्रों व पुष्प वर्षा से सुक्खू का स्वागत
11-Nov-2023 07:58 PM 8916
शिमला, 11 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली एम्स में 16 दिन उपचाराधीन रहने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को यहां लौटे। स्वस्थ होकर लौटे मुख्यमंत्री को समर्थकों ने वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया। होटल मरीना से ओकओवर तक पुष्प वर्षा की गई। श्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने ओकओवर में गृह प्रवेश पर मुख्यमंत्री की आरती उतारी। इस दौरान समर्थकों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर नाटी भी डाली। दिल्ली से हेलिकाप्टर में आए मुख्यमंत्री का अनाडेल मैदान में उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^