हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, अधिसूचना जारी
29-Jul-2023 05:34 PM 8631
शिमला, 29 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। केंद्र सरकार ने शुक्रवार देर शाम को हिमाचल उच्च न्यायालय के जज के रूप में रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी और राकेश कैंथला की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने हाल ही में इन तीनों की नियुक्ति की सिफारिश की थी। सर्वश्री रंजन शर्मा और बिपिन चंद्र नेगी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, जबकि राकेश कैंथला न्यायिक सेवा से आए हैं। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में अब न्यायाधीशों की संख्या 12 हो गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^