हिमाचल में बारिश की तबाही से पर्यटन कारोबार हुआ ठप
29-Jul-2023 05:31 PM 7987
शिमला, 29 जुलाई (संवाददाता) बीते दिनों हुई बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश की सकल घरेलु उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन कारोबार का 4.3 फीसदी हिस्सा है। लाखों लोगों का रोजगार पर्यटन कारोबार से ही चलता है। बीते दिनों प्रदेश में हुई बारिश की वजह से पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुल्लू, मनाली, मंडी और लाहौल स्पीति में हुई तबाही की तस्वीरें सामने आने के बाद अब पर्यटक पहाड़ों का दीदार करने से बच रहे हैं. हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पर्यटकों से अपील की है कि हिमाचल प्रदेश अब पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था को पटरी पर वापस लौटाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश में व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^