पश्चिम बंगाल में ममता के दिन गिनती के: अनुराग
29-Jul-2023 05:17 PM 6372
कोलकाता, 29 जुलाई (संवाददाता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में तेजी से बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के लिए शनिवार को ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की और दावा किया कि अब तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के गिनती के दिन बचे हैं। श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पिछले कई वर्षों से असामाजिक तत्वों का पोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र खतरे में है और बंगाल में उनकी नाक के नीचे अपराध हो रहे हैं। मणिपुर की ओर देखने के बजाय, उन्हें पश्चिम बंगाल की देखभाल करनी चाहिए जहां पंचायत चुनाव से संबंधित हिंसा में लगभग 57 लोगों की हत्या हुई है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों को बंगाल की स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल द्वारा की गई हिंसा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकने के बावजूद उनकी पार्टी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^