हिमाचल प्रदेश में बंद पड़े विकास कार्यों को शुरू करे सरकारः ठाकुर
13-Nov-2023 07:59 PM 1527
शिमला, 13 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि सरकार प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्यों को फिर से शुरू करे। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश में विकास से जुड़े सारे कार्य ठप पड़े हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश के लोगों को दी गई गारंटिया पूरी नहीं की है, लेकिन देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में फिर से गारण्टी दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों को से झूठ बोलने के बजाय प्रदेश के लोगों के हितों का ध्यान दे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^