पंजाब में रात को हवा की गुणवत्ता में सात प्रतिशत का सुधार
13-Nov-2023 09:04 PM 7815
चंडीगढ़, 13 नवंबर (संवाददाता) पंजाब में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पिछले वर्ष 2022 की तुलना में 7.6 प्रतिशत और 2021 की तुलना में 22.8 प्रतिशत की कमी देखी गई है। पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोमवार को कहा कि हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार वास्तविक समय के आधार पर वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए राज्य के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़ और पटियाला पीपीसीबी ने छह शहरों में सतत परिवेश वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) स्थापित किए हैं। पिछले वर्ष 2022 और 2021 की दीपावली के दिनों की तुलना में 2023 में इसी अवधि के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक के तुलनात्मक स्तर में सुधार हुआ है। यह डेटा दीपावली के दिन सुबह 7.00 बजे से अगले दिन सुबह 6.00 बजे तक के आंकड़ों पर आधारित हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^