हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग करेगा राज्य में भर्ती
14-Sep-2023 08:06 PM 8424
शिमला, 14 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के स्थान पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की स्थापना का निर्णय लिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^