सुक्खू सरकार जनहित की योजनाओं को बंद करने का प्रयास कर रही है: ठाकुर
14-Sep-2023 08:03 PM 6205
शिमला, 14 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार, पूर्व सरकार में शुरू की गई जनहित की योजनाओं को बंद करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने गृहिणी सुविधा योजना के बजट को नगण्य करके धीरे-धीरे उसे बंद करने का प्रयास कर रही है, जो कि ग़लत है। उन्होंने कहा कि सरकार गृहिणी सुविधा योजना के लिए बजट उपलब्ध करवाए। जिससे माताओं-बहनों को सब्सिडी पर सिलेंडर मिल सके। बजट न होने की वजह से लोगों को एलपीजी सिलेंडर लेने में अपने जेब से मोटी रक़म खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन हितैषी योजनाओं को सरकार बंद न करे। इससे प्रदेश के बहुत लोग जुड़े हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^