हिमाचल विस सत्र में फिर हंगामा, भाजपा विधायकों ने जलाई डिग्रियां
22-Dec-2023 04:31 PM 3631
धर्मशाला (तपोवन), 22 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भारतीय जनता पार्टी विधायकों ने शुक्रवार को फिर से हंगामा करने के बाद सदन से बर्हिगमन किया। भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में अपनी डिग्रियों के साथ प्रदर्शन किया। सदन से बर्हिगमन के बाद मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि पहली ही कैबिनेट मीटिंग में एक लाख नौकरियां दी जाएगी। एक लाख तो दूर एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नौकरी दी नहीं बल्कि हजारों युवाओं से नौकरियां छिनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज इसी विरोध में प्रदेश भाजपा विधायक दल के साथ विधानसभा परिसर में रोजगार विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं, इस दौरान भाजपा विधायक दल ने युवाओं को रोजगार नहीं देने का आरोप लगाकर अपनी डिग्रियां फाड़ी और जलाईं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^