हिमंत की पत्नी के लिए कृषि भूमि को औद्योगिक भूमि में बदला : कांग्रेस
13-Sep-2023 05:02 PM 7860
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस ने असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि अपनों को कृषि भूमि देकर सरकार ने इसे बहुत कम समय में औद्योगिक भूमि में परिवर्तित करके इस भूमि के साथ अपनों को 10 करोड़ रुपए का अनुदान भी उपलब्ध कराया जाता है। कांग्रेस के प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह काम असम में हुआ है जहां एक कंपनी को प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत 10 करोड़ रुपए की सहायता उपलब्ध करोई गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पहले कृषि भूमि की खरीद की और बहुत कम समय में ही उस भूमि को औद्योगिक भूमि में परिवर्तित कर दिया जिसके लिए कंपनी को 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है। उनका कहना था कि जिस कंपनी को अनुदान दिया गया है उस कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा हैं। उन्होंने कहा कि कमाल की बात यह है कि कंपनी भारत सरकार की 'प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना' के तहत आवेदन करती है कि वह फूड प्रोसेसिंग का काम करेगी और इसके लिए उसे 10 करोड़ रुपए का अनुदान पाती है। मुख्यमंत्री जब पद की शपथ लेते हैं उसके कुछ ही महीने बाद यह कंपनी कृषि भूमि खरीदती है और महज कुछ दिनों बाद यही कृषि भूमि, इंडस्ट्रियल भूमि में बदल जाती है। उनका कहना है कि 'प्राइम ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम की यह कंपनी खुद को पूर्वोत्तर क्षेत्र का मीडिया चैनल बताती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^