हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नाम अब मिलेनियम सिटी सेंटर होगा
03-Jul-2023 06:30 PM 4825
नयी दिल्ली 03 जुलाई (संवाददाता) दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के भीड़ भाड़ वाले स्टेशनों में से एक हुडा सिटी सेंटर का नाम बदल कर मिलेनियम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को बताया कि सक्षम अधिकारियों ने हुडा सिटी सेंटर का नाम बदलकर मिलेनियम सिटी सेंटर रखने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुरूप सभी आधिकारिक दस्तावेजों , साइनेजों और उद्घोषणाओं आदि में इस स्टेशन का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इससे पहले सोमवार को ही दिल्ली मेट्रो ने कहा था कि इस स्टेशन का नाम बदलकर गुरूग्राम सिटी सेंटर करने का निर्णय लिया गया है। बाद में निर्णय में बदलाव करते हुए कहा गया कि स्टेशन का नाम मिलेनियम सिटी सेंटर होगा। सूत्रों के अनुसार नाम बदलने का निर्णय केन्द्र तथा राज्य सरकार दोनों की ओर से लिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^