कर्नाटक विस में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए मांडविया , तावड़े केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
03-Jul-2023 06:47 PM 6549
नयी दिल्ली 03 जुलाई (संवाददाता) वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि कि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे। श्री येदियुरप्पा ने रविवार देर रात संवाददाताओं से कहा , “ पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने मुझसे कहा है कि नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों-विनोद तावड़े और मनसुख मांडविया को बेंगलुरु भेजा जायेगा। दोनों नेता प्रदेश भाजपा के सभी विधायकों की राय एकत्र करेंगे और केंद्रीय नेतृत्व को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के चुनाव पर फैसला लिया जायेगा।” उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति के परिप्रेक्ष्य में भी प्रदेश के पार्टी विधायकों से सलाह-मशविरा करेंगे। श्री येदियुरप्पा नेता प्रतिपक्ष के चुनाव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद सहित राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए नयी दिल्ली पहुंचे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^