इजरायल के हवाई हमले में सीरिया के चार सैनिकों की मौत
19-Nov-2022 08:49 PM 4479
दमिश्क 19 नवंबर (संवाददाता) सीरिया में शनिवार को इजरायल के सैनिकों के हवाई हमलों में चार सीरियाई सैनिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इजरायली वायु सेना ने बनियास शहर के पास भूमध्य सागर से स्थानीय समयानुसार छह बजकर 30 मिनट पर देश के केंद्र में और तट पर सीरियाई सेना के ठिकानों पर हवाई हमले किए। हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया तथा कुछ संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^