ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को बहाल करने या नहीं करने के मतदान पर प्रति घंटे दस लाख वोट
19-Nov-2022 08:30 PM 3714
वाशिंगटन 19 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि टि्वटर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते को बहाल करने या नहीं करने के मतदान पर करीब दस लाख ट्विटर उपभोक्ता हर घंटे वोट डाल रहे है। इससे पहले दिन में श्री मस्क ने अपने फॉलोअर्स से पूछते हुए एक मतदान शुरू किया कि क्या उन्हें श्री ट्रम्प के ट्विटर खाते पर लगे स्थायी प्रतिबंध को हटा लेना चाहिए। टि्वटर ने छह जनवरी 2021 को कैपिटल में हुए दंगे के बाद श्री ट्रंप के टि्वटर खाते को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने बाद अभिव्यक्ति के अधिकार की रक्षा के लिए एक नया सोशल नेटवर्क ट्रुथ सोशल शुरु किया था। श्री मस्क ने ट्वीट किया,“श्री ट्रंप मतदान में दस लाख वोट प्रति घंटे मिल रहे हैं।” शाम चार बजे तक 52.3 प्रतिशत ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने श्री ट्रंप की बहाली का समर्थन किया, जबकि 47.7 प्रतिशत ने इसके खिलाफ मतदान किया। कुल मिलाकर एक करोड़ से अधिक वोट डाले गए। मतदान 11 घंटे में बंद हो जाएगा। श्री मस्क ने अक्टूबर के अंत में ट्विटर का 44 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था। उन्हें दुनिया का सबसे धनवान इंसान कहा जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^