इमरान पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन का आरोप
23-Oct-2023 08:10 PM 3596
इस्लामाबाद, 23 अक्टूबर (संवाददाता) पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पाकिस्तानी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान और इसके उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरेशी दोनों पर आधिकारिक तौर पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। पाकिस्तानी टीवी चैनल ‘जीइओ’ ने सोमवार को यह जानकारी दी। चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अप्रैल 2022 में अविश्वास मत के बाद सत्ता से हटा दिये गये सर्वश्री खान और कुरैशी ने खुद को निर्दोष ठहराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^