इंडिया गठबंधन बनने के बाद से भाजपा घबराहट में – भूपेश
20-Sep-2023 06:58 PM 3758
रायपुर 20 सितम्बर(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस समेत 28 दलों के विपक्षी गठबंधन इंडिया के बनने के बाद से केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) घबराहट में है,जिसे वह सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित भी कर रही है। श्री बघेल ने आज यहां एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक प्रश्न के उत्तर में यह टिप्पणी करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का जिस दिन ऐलान हुआ उसके अगले दिन ही 28 दलों के मुकाबले 38 दलों के एनडीए की बैठक हो गई। गठबंधन का नाम आने के बाद इंडिया और भारत की बहस छेड़ दी गई,उसे घंमडिया गठबंधन और इंडी गठबंधन नाम दिया जाने लगा,यह उनकी घबराहट को प्रदर्शित करता हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^