इंडिया गठबंधन से आप के जुड़ने की चर्चा के साथ ही बढ़ी आप नेताओं पर छापेमारी एवं गिरफ्तारी-आप
23-Feb-2024 08:50 PM 9034
जयपुर 23 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान में आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आप पार्टी का इंडिया गठबंधन के साथ गठबंधन नहीं चाहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आप के इस गठबंधन से जुड़ने की चर्चा चलने के बाद से उसके नेताओं पर छापेमारी बढ़ा दी गई और उन्हें पीएमएलए कानून के तहत जेल में डाला जा रहा है। आप राजस्थान इकाई के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र यादव देव ने शुक्रवार को यहां प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि आप पार्टी का गठबंधन इंडिया गठबंधन से हो, क्योंकि चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले के बाद अब लगने लगा है कि अगर विपक्ष एकजुट होकर रणनीति के साथ काम किया जाये तो मोदी को हराया जा सकता है जबकि इससे पहले देश में यह छवि बन गई थी कि मोदी को कोई हरा नहीं सकता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^