इरशालवाड़ी गांव में मुफ्त शिव भोजन थाली पैकेट वितरित किये जायेंगे: भुजबल
20-Jul-2023 04:04 PM 6440
मुंबई, 20 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने गुरुवार को कहा कि रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में दुर्घटना स्थल पर मुफ्त शिव भोजन थाली पैकेट वितरित किए जाएंगे। श्री भुजबल ने आज यहां इरशालवाड़ी में हुए हादसे के मद्देनजर मंत्रालय सभागार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और तत्काल राहत पहुंचाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह पैकेट पास के शिव भोजन केंद्र से वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलावा पांच लीटर मिट्टी का तेल, 10 किलो चावल, 10 किलो गेहूं या आटा, दाल, तेल और चीनी भी वितरित की जायेगी। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक आपूर्ति जारी रहेगी और उन्होंने इसके लिए रायगढ़ के जिलाधिकारी को तत्काल आदेश दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^