अजित पवार इस वर्ष नहीं मनायेंगे अपना जन्मदिन
20-Jul-2023 04:22 PM 8645
मुम्बई 20 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार ने गुरुवार को रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में हुई भूस्खलन की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया हैं। श्री पवार का 22 जुलाई को जन्मदिन है और उनके प्रशंसक, कार्यकर्ता तथा शुभचिंतक प्रत्येक वर्ष की तरह इस जन्मदिन काे राज्यभर में व्यापक स्तर पर मनाने वाले थे। उन्होंने अपील की है कि इरशालवाड़ी गांव में हुई भूस्खलन की घटना के मद्देनजर इस बार उनका जन्मदिन नहीं मनाया जाना चाहिए। श्री पवार ने कहा कि इस राशि का उपयोग गुलदस्ते, होर्डिंग्स और विज्ञापनों पर खर्च करने के बजाय इरशालवाड़ी गांव के पुनर्निर्माण और ग्रामीणों की मदद के लिए किया जाना चाहिए। आज सुबह श्री पवार स्वयं राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष गये और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव अभियान और उपाय करने के निर्देश दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^