जालंधर : शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती पर हॉकी मैच का आयोजन
27-Sep-2022 07:25 PM 8591
जालंधर, 27 सितंबर (संवाददाता) शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 115वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार, 28 सितंबर को यहां बाल्टर्न पार्क के स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हॉकी मैच खेला जाएगा। सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष जिला उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि वह जिला प्रशासन के साथ मिलकर पंजाब एंड सिंध बैंक और सुरजीत हॉकी अकादमी के बीच बुधवार को प्रदर्शनी हॉकी मैच का आयोजन करेंगे। सिक्स-ए-साइड एस्ट्रोटर्फ सुरजीत हॉकी स्टेडियम में यह मैच शाम 5.45 बजे शुरू होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^