विश्व कप में;बेहतर प्रभाव; डालने के लिये तत्पर हैं गुरजंत
26-Sep-2022 04:35 PM 3949
बेंगलुरु, 26 सितंबर (संवाददाता) बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने कहा है कि वह अपने खेल में सुधार करने और आगामी विश्व कप में बड़ा प्रभाव डालने के लिए तत्पर हैं। हॉकी इंडिया ने सोमवार को गुरजंत के हवाले से कहा, "मुझे खुशी है कि मैं राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता टीम का हिस्सा था। ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों का पदक विजेता होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैंने उन बिंदुओं पर ध्यान दिया है जिन पर मुझे सुधार करने की जरूरत है। मैं एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला जैसे आयोजनों में और भी बड़ा प्रभाव डालने के लिए तत्पर हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^