जातीय जनगणना कराने का निर्णय ऐतिहासिक: आठवले
30-Apr-2025 10:54 PM 1643
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (संवाददाता) रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राजनैतिक विषयों की कैबिनेट समिति द्वारा मूलजनगणना में जातीय जनगणना को सम्मिलित करने का निर्णय ऐतिहासिक है तथा हमारी पार्टी इस निर्णय का स्वागत करती है। श्री आठवले ने बुधवार को कहा कि कैबिनेट कमेटी का यह सकारात्मक निर्णय देश एवं समाज के हितों व मूल्यों के प्रति केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना पर लिए इस निर्णय से समाज आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से सुदृढ़ होगा तथा देश की निरन्तर प्रगति में यह निर्णय मील का पत्थर सिद्ध होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^