जम्मू आधार शिविर से 6684 अमरनाथ तीर्थयात्री रवाना
16-Jul-2023 01:53 PM 5591
जम्मू, 16 जुलाई (संवाददाता) जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए 6684 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रविवार को 'बम बम भोले' के जयकारों के बीच यहां भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 6684 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 241 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुआ। कुल 132 वाहनों के काफिले में 3686 तीर्थयात्री (2734 पुरुष, 796 महिलाएं, दो बच्चे, 133 साधु और 21 साध्वियां) पहलगाम के लिए रवाना हुए। वहीं बालटाल के लिए 2998 तीर्थयात्री (1764 पुरुष, 1195 महिलाएं, 32 बच्चे, सात साधु) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 109 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। उन्होंने बताया कि शनिवार को 21401 श्री अमरनाथ यात्रियों के दर्शन करने के साथ, इस साल जुलाई महीने की पहली छमाही में यात्रियों की कुल संख्या दो लाख के आंकड़े को पार कर गई। अब तक कुल 208415 श्रद्धालु अमरनाथ में पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^